मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मोतिहारी के गांधी मैदान में बापूधाम महोत्सव का शुभारंभ किया और लगभग 285 करोड़ रूपए की 145 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने पहले मंगलवार को “सहयोग शिविर” में आमजनों की समस्याएं सुनीं और आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने बरियारपुर में मेडिकल कॉलेज, मोतिहारी में तारामंडल व अटल कला भवन, मरीन ड्राइव, एक्वाकल्चर पार्क सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की भी घोषणा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद राधा मोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



