बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का किया शुभारंभ

0
85
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का शुभारंभ किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि आज से बुकिंग प्रारंभ हो गई है तथा 18 जुलाई 2026 से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर एवं कैमूर के लिए सब्सिडी युक्त हेली-टूरिज्म सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि राज्य सरकार प्रति टिकट अधिकतम 15,422 रूपए तक का अनुदान प्रदान कर रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारा लक्ष्य बिहार को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है। पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, होम-स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आइए, हम सभी बिहार के ब्रांड एम्बेस्डर बनकर अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक विरासत को दुनिया तक पहुँचाएँ।”

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here