मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किसान समृद्धि सम्मेलन एवं बुद्धिजीवी, श्रमजीवी तथा समाजसेवी सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने चंपारण के विकास और क्षेत्रवासियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। सीएम चौधरी ने कहा कि मोतिहारी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। साथ ही, करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा। बरियारपुर एयरपोर्ट के समीप मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी आवश्यक कार्य किया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम चौधरी ने कहा कि चंपारण में बंद पड़ी पुरानी चीनी मिलों को पुनः शुरू करने के साथ-साथ नई चीनी मिल की स्थापना की जाएगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा आर्थिक गतिविधियों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि चंपारण की एयर कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही, बरियारपुर में रात्रिकालीन हेलीकॉप्टर लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एटीसी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



