बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के वीरचंद पटेल स्थित मिलर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय कृष्णोत्सव का शुभारंभ किया

0
86
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के वीरचंद पटेल स्थित मिलर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय कृष्णोत्सव का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के वीरचंद पटेल स्थित मिलर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय कृष्णोत्सव का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और उसके खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी है। उनके जीवन और संदेश से हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ बिहार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की धरती है। इसी पावन भूमि पर गुरु गोविंद सिंह जी और भगवान महावीर का जन्म हुआ तथा भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई। ऐसी गौरवशाली विरासत वाली धरती को विकास और समृद्धि के नए शिखर पर ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए, ताकि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराएँ नई पीढ़ी तक पहुँचती रहें।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here