मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को बीकानेर में ‘युवा संवाद : विकसित राजस्थान @ 2047’ के माध्यम से प्रदेश के युवाओं से संवाद किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “उनके सपनों, विचारों और सुझावों को सुनना राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर को और करीब से देखने जैसा अनुभव रहा। युवाओं के सपनों में नए राजस्थान की उड़ान है और उनके संकल्प में विकसित राजस्थान की नींव। ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और दूरदर्शी सोच से परिपूर्ण हमारी युवा शक्ति प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में नए अवसर सृजित कर युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए सशक्त मंच प्रदान किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि राजस्थान का हर युवा अपनी क्षमता के अनुरूप अवसर पाए और विकसित राजस्थान @ 2047 के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



