बीजेपी सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने की राजनीति छोड़ने की पेशकश

0
135

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर राजनीतिक जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते हैं। गंभीर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। उन्होंने जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए।

मिली जानकारी के अनुसार, गौतम गंभीर ने राजनीतिक जिम्मेदारियों छोड़ने की वजह बताते हुए अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा – अब वो अपने क्रिकेट से जुड़े कमिटमेंट्स पूरे करने चाहते हैं। गंभीर ने देश सेवा का मौका देने के लिए PM मोदी और अमित शाह का आभार भी जताया।

बता दें कि गौतम गंभीर 22 मार्च 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें दो महीने बाद ही 2019 लोकसभा चुनाव में ईस्ट दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया। गंभीर ने आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को हराया था। गंभीर को महेश गिरी की जगह टिकट दिया गया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here