बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4.776 किलोग्राम कोकीन के साथ एक ब्राजीलियाई नागरिक गिरफ्तार

0
75
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4.776 किलोग्राम कोकीन के साथ एक ब्राजीलियाई नागरिक गिरफ्तार
Image Source : @narcoticsbureau

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ब्राजीलियाई नागरिक से 4.776 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। एनसीबी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अवैध बाजार में लगभग 23.88 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित सामान उस यात्री के चेक-इन बैगेज से बरामद किया गया, जिसने साओ पाउलो से दोहा होते हुए बेंगलुरु की यात्रा की थी। ‘एक्स’ पोस्ट में बताया गया, “बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रग्स की बड़ी बरामदगी। एनसीबी ने एक ब्राज़ीलियाई नागरिक के चेक-इन बैगेज से 4.776 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। जब्त की गई इस प्रतिबंधित सामग्री की अवैध बाजार में कीमत लगभग 23.88 करोड़ रुपये है। आरोपी साओ पाउलो से दोहा होते हुए बेंगलुरु आया था। पुलिस ने चार संशोधित हैंडबैग बरामद किए हैं जिनमें कोकीन से सने कपड़े से भरे गुप्त डिब्बे थे।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनसीबी के अनुसार, अधिकारियों को चार संशोधित हैंडबैग मिले जिनमें गुप्त डिब्बे थे और उनमें कोकीन से सना हुआ कपड़ा रखा गया था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है। एनसीबी ने नागरिकों से 1933 पर मानस हेल्पलाइन के माध्यम से नशीले पदार्थों से संबंधित जानकारी साझा करने का आग्रह किया है और सूचना देने वालों की जानकारी की गोपनीयता का आश्वासन दिया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here