भाजपा की सत्‍ता उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में बरकरार

0
203

पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में सत्ता में वापसी हो रही है। गोवा और मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बनने के प्रबल आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 157 सीटें जीती हैं जबकि समाजवादी पार्टी को अभी तक 55 सीटें मिली हैं। भाजपा की 99 और समाजवादी पार्टी की 55 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को एक सीट मिली है जबकि एक सीट पर उसकी बढ़त है। बहुजन समाज पार्टी 1 सीट पर आगे है। अन्य उम्मीदवार 18 सीटों पर आगे चल रहे हैं और 16 सीटें उनके पक्ष में गई हैं।

बढ़त बनाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वे गोरखपुर शहरी सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी से एक लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आगरा ग्रामीण सीट पर आगे चल रही हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव करहल सीट पर आगे चल रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही और बृजेश पाठक चुनाव जीत गए हैं। योगी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा सीट फिर जीत ली है। थाना भवन निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सुरेश कुमार राणा 13 हजार 172 मतों से पिछड़ रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट पर दो हजार 776 मतों से पीछे चल रहे हैं।

उत्‍तराखण्‍ड में 70 सीटों की विधानसभा के 64 परिणाम घोषित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 43 सीटें जीती हैं और 5 पर बढ़त बनाए हुए है। 17 सीटें कांग्रेस के पक्ष में गई हैं और वह एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। बहुजन समाज पार्टी को दो सीट मिली है जबकि दो पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दो सीट निर्दलीय के पक्ष में गई है और दो सीटों पर निर्दलीय आगे है।

40 सदस्यों की गोवा विधानसभा में अब तक 39 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी 20 सीटें जीत कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने पार्टी को सरकार बनाने में समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने दस सीटें जीती हैं और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। आम आदमी पार्टी और एमएजी ने दो-दो सीटें जीती हैं। तीन सीटें निर्दलीय और दो सीटें अन्य के पक्ष में गई हैं। गोवा में मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत चुनाव जीत गए हैं।

मणिपुर में साठ सीटों की विधानसभा के 53 परिणाम घोषित किए गए हैं। सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 28 सीटें जीत ली हैं और 4 में आगे है। नगा पीपल्स पार्टी को छह और नगा पीपल्स फ्रंट को पांच सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को पांच सीटों पर सफलता प्राप्त हुई है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here