राजधानी जयपुर में प्रदर्शन के लिए बुधवार सुबह 11 बजे सभी महिला कार्यकर्ता प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर एकत्रित हुईं और सभा का आयोजन किया गया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसे महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने संबोधित किया। उसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने थाली बजाते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। महिलाओं को रोकने के लिए सिविल लाइंस फाटक से पहले बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान भरतपुर सांसद रंजीता कोली, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा सहित कई कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के खिलाफ यह प्रदर्शन किया था। पहले भाजपा कार्यालय पर सभा हुई, इसके बाद महिलाएं सीएम हाउस घेरने के लिए रवाना हुईं, हालांकि उन्हें बीच में ही रोक दिया गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



