भाजपा ने कांग्रेस पर आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया

0
218

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आतंकवादियों का समर्थन और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज नई दिल्ली में कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस देशभर में आतंकवाद के खिलाफ बोल रही है, जबकि पार्टी ने स्वयं आतंकवाद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के दौरान देश असुरक्षित था और आतंकवाद की कई घटनाएं देखी गई।

इससे पहले कांग्रेस ने देशभर में सभाएं आयोजित कर आरोप लगाया था कि देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश करने वाले लोगों का संबंध भाजपा से है।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here