मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे दो दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे और प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से लेकर जिला व शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करके फीडबैक लेंगे। इसके साथ वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप-मुख्यमंत्री के साथ भी मंथन कर 2027 की तैयारियों को तेज करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “कल से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर रहूँगा। इस दौरान मैं विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लूँगा, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करूँगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सम्मिलित रहूँगा। उत्तर प्रदेश के अपने प्रिय भाई-बहनों के बीच पहुँचने के लिए उत्सुक हूँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NitinNabin
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



