मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और कंबोडिया ने 24 अगस्त 2026 को कंबोडिया के नोम पेन्ह में व्यापार और निवेश पर तीसरे संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजीटीआई) की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में वाणिज्य विभाग ने बताया कि इस बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मजबूत करने और उनमें बढ़ोतरी को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव अमित वर्मा और कंबोडिया के वाणिज्य मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के महानिदेशक लॉन्ग केमविचेत ने की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाणिज्य विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि 2025-26 में भारत और कंबोडिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 406.78 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जिसमें साल-दर-साल 36% से अधिक की वृद्धि हुई। तीसरे जेडब्ल्यूजीटीआई में, दोनों पक्षों ने व्यापार संबंधों, निवेश को बढ़ावा देने, बाजार तक पहुँच और फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल भुगतान, पारंपरिक चिकित्सा और कृषि के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की।
News Source : Social Media
Image Source : X @DoC_GoI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



