भारत और नेपाल सीमा सुरक्षा बनाए रखने के लिए कर रहे हैं परस्पर सहयोग : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

0
93
भारत और नेपाल सीमा सुरक्षा बनाए रखने के लिए कर रहे हैं परस्पर सहयोग : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और नेपाल अपनी लंबी और खुली सीमा पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए घनिष्ठ सहयोग कर रहे हैं और दोनों देश संकट के समय हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। शनिवार शाम नई दिल्ली में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के साथ बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध जीवंत जन-संबंध, सीमा पार संपर्क तथा साझा सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की मजबूत नींव पर बना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेपाल में नई सरकार की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्री ने कहा कि नेपाल सरकार के निर्धारित उद्देश्यों और नेपाल में भारत की पहलों के बीच मजबूत सामंजस्य है। उन्होंने कहा कि व्यापार, वाणिज्य, निवेश, ऊर्जा, विकास सहयोग, शिक्षा, आपदा राहत और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध लगातार विकसित हुए हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि आज दोनों देशों के पास स्टार्टअप, एआई, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य नए क्षेत्रों में भी प्रगति करने का अवसर है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि भारत नेपाल का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है और नेपाल ने भारत को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत केवल दो देश नहीं बल्कि एक गौरवशाली प्राचीन सभ्यता के हितधारक हैं। नेपाल के विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन और उर्वरक आपूर्ति के लिए भारत का आभार व्यक्त किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here