भारत का कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को की सूची में शामिल, 21 देशों के 26 नए बायोस्फेयर रिजर्व की घोषणा

0
56
भारत का कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को की सूची में शामिल, 21 देशों के 26 नए बायोस्फेयर रिजर्व की घोषणा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूनेस्को ने दुनियाभर के 26 बायोस्फेयर रिजर्व की नई सूची में भारत के ट्रांस हिमालयी क्षेत्र में स्थित कोल्ड डेजर्ट बायोस्फेयर रिजर्व को भी शामिल किया है। यूनेस्को के मुताबिक उत्तर भारत में ये बायोस्फेयर हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले से जुड़े हिमालयी क्षेत्र में 7,770 वर्ग किलोमीटर दायरे में फैला है। इस क्षेत्र में तेज हवाओं वाले पठार, हिमनद घाटियां, अल्पाइन झीलें और ऊंचे ऊबड़-खाबड़ रेगिस्तान शामिल हैं। यूनेस्को ने इसे दुनिया के बायोस्फेयर रिजर्व नेटवर्क का सबसे ठंडा और सूखा इकोसिस्टम भी माना है। यूनेस्को ने इस साल सबसे ज्यादा 21 देशों के 26 नए बायोस्फेयर रिजर्व की घोषणा की है। ये पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा है। इसके बाद विश्व बायोस्फेयर रिजर्व नेटवर्क में 142 देशों के 785 स्थान शामिल हो गए हैं। 2018 से अब तक 10 लाख वर्ग किलोमीटर अतिरिक्त प्राकृतिक क्षेत्र को संरक्षण में लाया गया है। यूनेस्को के मुताबिक ये दायरा बोलीविया जैसे देश के क्षेत्रफल के बराबर है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर बताया कि पेरिस में आयोजित यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय मानव एवं बायोस्फेयर समन्वय परिषद (एमएबी) के 37वें सत्र में भारत के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फेयर को शामिल करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि यूनेस्को की इस सूची में देश के कुल 13 बायोस्फेयर शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि ये घटनाक्रम हाल में यूनेस्को की रामसर साइट में भारत की दो साइटों को शामिल किए जाने के बाद हुआ है। यूनेस्को की सूची में अब तक कुल 93 रामसर साइट दर्ज हो चुकी हैं। रामसर साइट की सूची में अंतरराष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड शामिल किए जाते हैं। कोल्ड डेजर्ट बायोस्फेयर नामित होने से क्या बदलेगा यूनेस्को की घोषणा के बाद भारत के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फेयर को संरक्षित किया जा सकेगा और अनुसंधान कार्यों को महत्व मिलेगा। इस क्षेत्र में पर्यटन की भी संभावनाएं बढ़ेंगी। इन क्षेत्रों पर यूनेस्को की नजर भी रहेगी। छह देश पहली बार यूनेस्को की लिस्ट मेंयूनेस्को के मुताबिक इस वर्ष छह देशों के बायोस्फेयर रिजर्व को पहली बार सूची में जगह दी गई है। साओ टोम और प्रिंसिपे ऐसे पहले राज्य बने हैं, जिनके पूरे इलाके को ही बायोस्फेयर रिजर्व घोषित किया गया है। छह देशों में अंगोला, जिबूती, इक्वेटोरियल गिनी, आइसलैंड, ओमान और ताजिकिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा अल्बानिया, चीन, इथियोपिया, फ्रांस, ग्रीस, भारत, इंडोनेशिया, जार्डन, मेडागास्कर, मलेशिया, मंगोलिया, पुर्तगाल, सउदी अरब और स्वीडन के नए रिजर्व को सूची में शामिल किया गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here