मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत तभी तेजी से विकास कर सकता है जब समाज के सभी वर्ग एक साथ प्रगति करें, साथ ही पर्यावरण केन्द्रित तकनीकी विकास पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और भविष्य में भी इसे जारी रखना चाहिए। राष्ट्रपति ने ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में यह बात कहीं। उन्होंने स्नातक छात्रों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवाओं से वंचित और हाशिए पर पड़े वर्गों के कल्याण के लिए काम करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित होनी चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पेशेवर उपलब्धियां कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से ही प्राप्त होंगी, लेकिन सामाजिक जिम्मेदारी युवाओं का मूल्य बना रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के नवनिर्मित एक हजार सीट वाले सभागार का भी उद्घाटन किया। दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति बुधवार से अपने गृह राज्य ओडिशा के छह दिवसीय दौरे पर हैं, वे बुधवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



