टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के साथ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की। मीडिया की माने तो, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विराट और यशस्वी क्रीज पर टिके रहे। बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली एक चौके की मदद से 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट प्रारूप में 8500 रन पूरा किया। ऐसा करने वाले कोहली अब पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डोमनिका टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम का दबदबा बरकरार रहा। टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 312 रन बना चुकी है। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 162 रनों से आगे हो चुकी है। डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली नाबाद लौटे। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली ने बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया। भारत के लिए टेस्ट मैचों में विराट कोहली पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने वीरेन्द्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली अपने टेस्ट करियर में 8504 रन बना चुके हैं। भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



