भारत के सौर मिशन Aditya L1 ने ली सेल्फी, इसरो ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

0
227

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के सौर मिशन Aditya L1 ने एक सेल्फी ली है। इस सेल्फी में Aditya L1 के कई उपकरण दिखाई दे रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसरो ने सोशल मीडिया पर इसे साझा किया है। यह सेल्फी Aditya L1 में लगे कैमरे में कैद हुई है। Aditya L1 को 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। 128 दिन की अंतरिक्ष की यात्रा पूरी करने के बाद Aditya L1 पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा।

मीडिया की माने तो, Aditya L1 लॉन्चिंग के बाद से दो बार पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) बदल चुका है। हाल ही में इसरो ने यह जानकारी दी थी कि Aditya L1 सूर्य के एल 1 प्वाइंट की ओर बढ़ रहा है।

Image source: @isro

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here