भारत ने ईरान से जुड़े 3 अमेरिकी प्रतिबंधित टैंकरों को किया जब्त, ईरान ने भूमिका से किया इनकार

0
89
भारत ने ईरान से जुड़े 3 अमेरिकी प्रतिबंधित टैंकरों को किया जब्त, ईरान ने भूमिका से किया इनकार

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने इस महीने ईरान से जुड़े तीन अमेरिकी प्रतिबंधित तेल टैंकरों को जब्त किया है और अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए अपने समुद्री क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि फरवरी में भारतीय अधिकारियों द्वारा एक्स पर एक पोस्ट से इस खबर की पुष्टि हुई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया था। मामले की सीधी जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया कि भारत का उद्देश्य अपने जलक्षेत्र का उपयोग उन जहाजों के बीच तेल हस्तांतरण के लिए होने से रोकना है, जिनसे तेल कार्गो के स्त्रोत को छिपाया जा सके। ये जब्ती और कड़ी निगरानी अमेरिका-भारत संबंधों में सुधार के बाद हुई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा, क्योंकि भारत रूसी तेल आयात बंद करने पर सहमत हो गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित तीनों जहाज स्टेलर रूबी, एस्फाल्ट स्टार और अल जाफजिया तटीय राज्यों द्वारा कानून प्रवर्तन से बचने के लिए अक्सर अपनी पहचान बदलते रहते थे। ईरानी सरकारी मीडिया ने नेशनल ईरानी आयल कंपनी के हवाले से बताया कि भारत द्वारा जब्त किए गए तीनों टैंकरों का कंपनी से कोई संबंध नहीं है। कंपनी ने कहा कि न तो माल और न ही जहाज कंपनी से जुड़े हुए थे। भारतीय अधिकारियों ने छह फरवरी को एक पोस्ट में कहा था कि भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक टैंकर से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद उन्होंने मुंबई से लगभग 100 समुद्री मील पश्चिम में तीन जहाजों को रोका था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here