भारत प्रौद्योगिकी आधारित जैविक कृषि के नए चरण में प्रवेश को तैयार : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

0
77
भारत प्रौद्योगिकी आधारित जैविक कृषि के नए चरण में प्रवेश को तैयार : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत अब प्रौद्योगिकी आधारित जैविक कृषि के एक नए चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि देश कृषि दक्षता और स्थिरता में सुधार के लिए आधुनिक नवाचारों को बड़े पैमाने पर अपनाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज नई दिल्ली में किसान कुंभ को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि आगामी चरण में उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने के लिए ए.आई उपग्रह निगरानी और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों के उपयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जैविक उपज के लिए किसानों को बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने के लिए बाजार प्रणालियों को मजबूत करने के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने इस आयोजन में 2 हजार महिला किसानों की भागीदारी को एक बड़ी उपलब्धि बताया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here