मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कहा है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध अपने सर्वोच्च स्तर पर हैं। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि दोनों देश चतुष्कोणीय सुरक्षा संवाद में एकसाथ हैं और भारत-प्रशांत पर एकसमान विचार रखते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की एक मजबूत पूरक अर्थव्यवस्थाएं हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में ऑस्ट्रेलियन डिफेंस स्टॉफ के प्रमुख डामियन हिल ने कहा कि दोनों देशों के संबंध चार वर्षीय व्यापक रणनीतिक भागीदारी से आगे हैं। वैश्विक तनाव पर भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कहा कि होर्मुज जलडमरू मध्य और पूरे पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव घटाना चाहिए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



