
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में एक बड़े बदलाव से गुजरते हुए आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी कंपनियां दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल हों। रक्षा मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 2025 तक पौने दो लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसमें 35,000 करोड़ रुपये का निर्यात लक्ष्य भी शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम 70-80 प्रतिशत योगदान के साथ यह लक्ष्य हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के रक्षा मंत्रालय के उपायों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 के तहत रक्षा उपकरणों का अधिग्रहण सरल बनाया गया है। स्वचालित मार्ग से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाकर 74 प्रतिशत और सरकारी प्रक्रिया के तहत 100 प्रतिशत कर दी गयी है।
Courtesy : newsonair.gov.in
Image Source : Twitter @DefenceMinIndia