भारत-श्रीलंका कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित

0
177

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और श्रीलंका ने कल नई दिल्ली में कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित की। बैठक की सह-अध्यक्षता कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और श्रीलंका के कृषि, पशुधन, भूमि और सिंचाई मंत्रालय के सचिव डी. पी. विक्रमसिंघे ने की। एक वक्तव्य में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने कृषि मशीनीकरण, जैविक और प्राकृतिक खेती, बीज क्षेत्र विकास तथा कृषि-उद्यमिता सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। बैठक में डिजिटल कृषि, फसल बीमा और कृषि-स्टार्टअप जैसी पहलों पर भी चर्चा हुई।

मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के कृषि अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए नई दिल्‍ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भी दौरा किया। बैठक में दोनों देशों ने खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए साझा सहयोग की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here