भारत-स्वीडन ने हरित प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने का लिया संकल्प

0
112

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और स्वीडन ने हरित प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं विकास में सहयोग मजबूत करने तथा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के ढांचे में संलग्नता बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्वीडन की उप प्रधानमंत्री एब्बा बुश के साथ बैठक में निवेशक अनुकूल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पारिस्थितिकी तंत्र पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत के युवा और स्वीडन की नवाचार क्षमता उन्हें सतत विकास के साझेदार बनाती है।

आप को बता दे, गोयल ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से भी भेंट की तथा भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता, प्रौद्योगिकी एवं हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। इससे भारत-फिनलैंड व्यापार एवं निवेश संबंध मजबूत होंगे।

Image source: वाणिज्य मंत्रालय

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here