मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐप बिलिंग पॉलिसी का पालन न करने को लेकर गूगल की ओर से की गई कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय ऐप्स को डीलिस्ट करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। साथ ही उन्होंने गूगल और प्ले स्टोर से हटाए जाने वाले ऐप से जुड़े स्टार्टअप्स को अगले हफ्ते मीटिंग के लिए बुलाया है। इसमें मामले को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। दरअसल, बीते दिन 1 मार्च को गूगल ने उसकी ऐप बिलिंग पॉलिसी को नहीं मान रही 10 भारतीय कंपनियों के ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया था। गूगल ने कहा था कि जिन ऐप्स को हटाया गया उन्हें 3 साल का समय दिया गया था लेकिन उन्होंने पॉलिसी को मानने से इनकार कर दिया।
मीडिया की माने तो, अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘भारत बहुत स्पष्ट है, हमारी नीति बहुत स्पष्ट है। हमारे स्टार्टअप को वह सुरक्षा मिलेगी जिसकी उन्हें आवश्यकता है। मुझे उम्मीद है कि गूगल अपने दृष्टिकोण में उचित होगा। हमारे पास एक बड़ा बढ़ता हुआ स्टार्टअप इकोसिस्टम है और उनके हितों की रक्षा करना जरूरी है। मैंने पहले ही गूगल को मुझसे मिलने के लिए कहा है। हम अपने स्टार्टअप इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। मुझे विश्वास है कि डिजिटल पेमेंट को अच्छी तरह से एडॉप्ट करने वाला गूगल इस मामले पर उचित रूप से विचार करेगा।’
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने अब तक भारत मैट्रिमोनी, शादी.कॉम, नौकरी.कॉम, 99-एकर्स.कॉम, Altt, स्टेज, अहा, ट्रूली मैडली, क्वैक क्वैक, कुकू FM और FRND जैसी कंपनियों के ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



