भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत से मिले पूर्व CM जयराम ठाकुर, मंडी से टिकट मिलने पर दी बधाई

0
137

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत से उनके घर पर मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान कंगना ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूर्व सीएम ने उन्हें टिकट मिलने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच आगामी प्रचार अभियान की रूप रेखा को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक दलीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा सोमवार को मंडी जिला मुख्यालय स्थित भीमाकाली मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन करने जा रही है, जिसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, 2022 के विधायक/प्रत्याशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, मंडल विस्तारक, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष व महामंत्री प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, आईटी सोशल मीडिया विभाग प्रदेश व संसदीय क्षेत्र के संयोजक सह संयोजक, जिला संयोजक, सह संयोजक, नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम, बीडीसी व जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पार्टी की संसदीय सीट से प्रत्याशी कंगना रनोट भी उपस्थित रहेंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here