भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात निकाय चुनाव में दर्ज की भारी जीत

0
88

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में स्‍थानीय निकाय चुनाव में भारी जीत हासिल की है। उसने राज्‍य के सभी प्रमुख नगर-निगमों पर कब्‍जा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के लोगों के प्रति आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि इस जनादेश से राज्‍य और भारतीय जनता पार्टी के बीच संबंध और मजबूत होगा। उन्‍होंने कहा कि मतदाताओं ने एक बार फिर सुशासन की राजनीति और राज्‍य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में भरोसा व्‍यक्‍त किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को स्‍थानीय-निकायों की नौ हजार दो सौ सीटों में सात हजार चार सौ चौबीस सीटें मिली हैं। कांग्रेस केवल एक हजार सात सौ बीस सीटें जीत चुकी। जबकि अन्‍य दलों को सात सौ चालीस सीटें मिली हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here