भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के पोत उदयगिरि और कवरत्ती पहुंचे वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी

0
92
भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के पोत उदयगिरि और कवरत्ती पहुंचे वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं निर्मित युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि, जो एक स्टेल्थ फ्रिगेट है, तथा आईएनएस कवरत्ती, जो एक पनडुब्बी रोधी युद्धक कार्वेट है, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के दौरान 22 जून, 2026 को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित न्हा रोंग बंदरगाह पहुंचे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रियर एडमिरल आलोक आनंद की अगुवाई में, ‘सनराइज़ फ्लीट’ के स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित युद्धपोत वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित न्हा रोंग बंदरगाह पहुंचे। वहाँ गए दल का वियतनाम पीपल्स नेवी के साथ पेशेवर स्तर पर बातचीत और सहयोग करने का कार्यक्रम है। यह दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, ‘महासागर’ विज़न और ‘आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष-2026’ के अनुरूप है।

News Source : Social Media

Image Source : X @indiannavy

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here