मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के स्वदेशी स्टेल्थ युद्धपोत आई.एन.एस. ‘तारागिरी’ को आज विशाखापत्तनम में बेड़े में शामिल किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विशाखापत्तनम में अत्याधुनिक स्टेल्थ युद्धपोत आई एन एस ‘तारागिरी’ के जलावतरण समारोह में शामिल होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस फ्रिगेट के नौसेना में शामिल होने से भारत के पूर्वी तट का रणनीतिक और समुद्री महत्व उजागर होता है। यह आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना की युद्धक तत्परता और परिचालन क्षमता को दर्शाता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



