भिंड : सीएम यादव ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया

0
86
भिंड : सीएम यादव ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भिंड के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने इकाई का अवलोकन किया और कंपनी के स्टाफ से संवाद किया तथा उत्पादन एवं संचालन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि नई इकाई से मालनपुर में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 450 करोड़ रूपए से अधिक के निवेश से स्थापित यह इकाई मध्यप्रदेश में बढ़ते औद्योगिक विश्वास और ग्वालियर-चंबल अंचल में बदलते निवेश परिदृश्य का महत्वपूर्ण प्रतीक है। सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में चंबल अब अपनी नई पहचान बना रहा है। यह निवेश ‘मेड इन एमपी’ और ‘फेथ इन एमपी’ का उत्कृष्ट उदाहरण है। यहां टॉय से लेकर टायर तक के उद्योग विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से आ रहे निवेश से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here