भोपाल: CM डॉ. मोहन यादव ने 110वां एवं 111वां संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0
109

आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य सेवाओं के अधिकारियों के लिए 110वां एवं 111वां संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई नेता शामिल रहे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर 110वां एवं 111वां संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ किया।

बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सेवाओं के अधिकारियों के लिए 110वें और 111वें संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशासन अकादमी सभागार, भोपाल में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “आप जितना प्रशिक्षण लेंगे, उतना ही निखरेंगे। आप सबका जीवन चंदन के समान बने, जिसे जितना घिसा जाए, उतनी ही सुगंध बढ़ती जाए। मेरी ओर से आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। जो कायर होते हैं, वह काम को टालते हैं। हमें कायर नहीं, बहादुर बनना है। अगर कुछ सही है, तो उस दिशा में जरूर बढ़ना चाहिए। सही दिशा में बढ़ने से साख और पहचान बनने के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, “लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार के निर्णयों के क्रियान्वयन में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पूरे देश में मध्यप्रदेश के प्रशासन को विशेष सम्मान से देखा जाता है। इस तरह के प्रशिक्षण से अधिकारियों की कार्य कुशलता में और भी निखार आता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी अधिकारियों को मेरी शुभकामनाएं।” उन्‍होंने आगे कहा कि, “विक्रम और बेताल की कथाओं के माध्यम से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। ये कथाएं हमें बताती हैं कि, एक सुयोग्य प्रशासक अपने पुरुषार्थ, समझ, समन्वय और तालमेल से बहुत अच्छे तरीके से शासन कर सकता है। सम्राट विक्रमादित्य ने भी प्रशासन के सारे सूत्र हाथ में लेकर सुशासन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here