मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत 1 लाख 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप क्रय के लिए 304 करोड़ रूपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुछ विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से लैपटॉप वितरित किए, उनसे संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम प्रयास में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 1.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में ₹304 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। प्रदेश के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



