मणिपुर : भूस्खलन की चपेट में आया टेरिटोरियल आर्मी कैंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
233

इंफाल : मणिपुर के नोनी जिले में जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन के पास भूस्खलन हुआ है। यहां पास में ही सेना का टेरिटोरियल कैंप है। भूस्खलन के कारण अब तक सात लोगों की मौत कि खबर है और दो दर्जन से अधिक लोगो के लापता होने की खबर है। बचाव अभियान जारी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 13 लोगों को बचा लिया गया है। घायलों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में कई दिनों से बारिश हो रही, जिसके कारण लगातार पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य के नोनी जिले में भी बुधवार रात को बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैंप आया, जो तुपुल रेलवे स्टेशन के पास था। घटना के तुरंत बाद प्रशासन और सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने के लिए एक रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है। उसी की सुरक्षा के लिए 107 टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को तैनात किया गया था। बुधवार रात को वहां पर भारी भूस्खलन हुआ। इसके बाद गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
इस घटना को लेकर भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवानों द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है।

Image Source : Twitter @airnewsalerts

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here