मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मणिपुर सरकार ने राज्य में दूसरे चरण के जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के लिए बुधवार को नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह, उपमुख्यमंत्री और जन स्वास्थ्य मंत्री युम्नाम लोसी दिखो तथा केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण का जल जीवन मिशन मात्र एक सरकारी योजना नहीं बल्कि विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मिशन के दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए जल शक्ति मंत्रालय की सराहना की और इसके प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने कहा कि मणिपुर प्रशासन इस मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



