मथुरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सडक हादसा, सात लोगों की मौत

0
209

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि कार अज्ञात वाहन से टकराई है। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। इस भीषण हादसे का कारण नींद की झपकी हो सकती है। घटना की जांच की जा रही है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here