प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। मीडिया की माने तो, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 92वां एपिसोड है। ज्ञात हो कि, रेडियो कार्यक्रम मन की बात की शुरुआत 2014 में हुई थी। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की जानकारी शनिवार को खुद ट्वीट करके दी थी।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में अमृत महोत्सव को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश की जनता ने तिरंगा यात्रा को भी सफल बनाया है। इस समय देश में अमृत महोत्सव की अमृत धारा बह रही है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है।