देश के प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की और चर्चा में सेंसर बोर्ड से ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर और सशक्त रूप से कार्य करने की सलाह दी है।
अपने एक दिवसीय इंदौर दौरे के बीच अनूप जलोटा ने मीडिया से चर्चा की और कहा कि सेंसर बोर्ड को और सशक्त होने की आवश्यकता है। ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रहे कार्यक्रम और वेब सीरीज को परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता है उनका कंटेंट वर्गल और गालियों से भरा होता है। ऐसे में सेंसर बोर्ड को और सशक्त होने की आवश्यकता है जहां सेंसर बोर्ड कई कार्यवाही भी कर रहा है उन्होंने बुजुर्ग कलाकारों द्वारा धमाकेदार फिल्में लॉन्च करने और युवाओं को मौका ना मिलने पर कहा कि कई युवाओं की फिल्में भी हिट हो रही हैं जिसमें राजकुमार राव और अन्य कई कलाकार हैं जो अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गजलों का आनंद चालीस साल के बाद ही आता है जब व्यक्ति मेच्योर हों जाता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



