(मप्र): फेम इंडिया में छाये इंदौर कलेक्टर आईएएस शिवम वर्मा

0
79
(मप्र): फेम इंडिया में छाये इंदौर कलेक्टर आईएएस शिवम वर्मा

(इंदौर): पूरे भारत वर्ष से 800 जिले के IAS सर्वे में 100 जिला कलेक्टरो का नाम उत्कृष्ट और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये चयनित हुआ है जिनमें इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा का नाम भी शामिल है जिन्हें देश भर में पहचान मिली है। सर्वे में देशभर के करीब 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों और डिप्टी कमिश्नरों के कामकाज, प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा से जुड़े कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद लगभग 100 अधिकारियों को प्रारंभिक सूची में शामिल किया गया है।

जानकारी के लिए बता दे कि फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वे के प्रारंभिक परिणामों में मध्यप्रदेश के 5 जिलाधिकारियों ने जगह बनाई है। सूची में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, सतना कलेक्टर सतीश कुमार, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह और भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह शामिल किए गए हैं। देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच यह चयन राज्य के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here