मप्र: बीएसपी के बड़े नेता और पूर्व गृहमंत्री मंत्री महेंद्र बौद्ध ने दिया इस्तीफा

0
139

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया हैं। महेंद्र बौद्ध पहले कांग्रेस में थे और प्रदेश के गृहमंत्री भी रह चुके हैं। मीडिया की माने तो, महेंद्र बौद्ध ने गुरुवार को बीएसपी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे बौद्ध ने उपचुनाव के दौरान कांग्रेस से बगावत कर दी थी। वे आरक्षित भांडेर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे लेकिन जब उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, महेंद्र बौद्ध इससे पहले कांग्रेस में थे। बसपा में शामिल होने से पहले महेंद्र बौद्ध कांग्रेस सरकार में गृह और शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। टिकट काटने के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने बसपा की टिकट पर भांडेर विधानसभा सीट से लड़ा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि, महेंद्र बौद्ध कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here