मध्य प्रदेश में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए। मीडिया की माने तो, प्रदेश सरकार ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के समय उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए मनीष सिंह का जल संसाधन विभाग में तबादला कर दिया, जबकि प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ ही उद्योग विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। CM शिवराज सिंह चौहान की अनुमति मिलते ही मध्य प्रदेश प्रशासन ने शुक्रवार की शाम अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। ऐसे में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा को महज नर्मदा घाटी विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के तहत मनीष सिंह को महज सात माह में ही प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग से हटाकर उन्हें प्रमुख सचिव जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि ऐसे समय जब प्रदेश में सरकार ज्यादा से ज्यादा निवेश लाने के लिए प्रयासरत है और निवेशकों को रिझाने और उन्हें आमंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ऐसे समय उनका रूखा व्यवहार निवेश की राह में आड़े आ रहा था। उनका मिजाज भी बेहद सख्त माना जाता है। ऐसे में उन्हें उद्योग से हटाकर एक और बड़े और महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे कि समय पर जल संसाधन विभाग की परियोजनाएं पूरी हो सके और विभाग की परियोजनाओं में लेटलतीफी नहीं हो।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



