मप्र: वोटर आईडी बनाने के लिए रिश्वत ले रहा था BLO, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

0
118

जबलपुर में वोटर आईडी कार्ड बनाने की एवज में BLO ने रिश्वत मांगी थी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त की टीम ने BLO को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त की टीम ने BLO के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्जकर आवश्यक कार्यवाही की। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल बहादूर शास्त्री वार्ड निवासी अहफाज उम्र 33 साल ने वोटर आईटी बनाने के लिए आवेदन किया था।

मीडिया की माने तो, शासकीय प्राथमिक शाला अधारताल वोटर आईडी केंद्र के BLO विशाल रामकोल ने परिचय-पत्र बनाने के लिए तीन हजार रुपये रिश्वत में मांगे थे। दोनों के बीच ढाई हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। पीड़ित ने इस संबंध में लोकायुक्त से शिकायत की थी। पीड़ित ने जब केंद्र में जाकर रिश्वत की रकम BLO को दी। तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here