मध्य प्रदेश के जबलपुर की रमनपुर घाटी में सरिया से लदे ट्रक के पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीछे से दूसरे ट्रक के टकराने से यह हादसा हुआ है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल क्लीनर को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला थाना बरगी के रमनपुर घाट का है। बताया जा रहा है कि रमनपुर घाटी में आए दिन हादसे के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



