मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी जिले के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने 25.63 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन एवं 19.98 करोड़ रूपए की लागत से तैयार 100 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन सहित लगभग 44 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 84 करोड़ रूपए की लागत के लगभग 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



