मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन में इंदिरा नगर चौराहा से नीलगंगा चौराहा एवं निकास चौराहा से इंदौर गेट तक बनने वाले 5.30 किलोमीटर लंबे नवीन एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत यह मार्ग श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। सीएम यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सिंहस्थ की दृष्टि से होमगार्ड के जवानों और पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



