मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को खजुराहो में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में घर-घर पहुंचकर परिवारों की वास्तविक स्थिति और समस्याओं को समझें। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा, “जनजातीय परिवारों की कठिनाइयों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका प्राथमिकता से निराकरण करें। विस्थापित परिवारों को शासन की पात्र योजनाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाएं। जहां परिवारों ने नए स्थान पर निवास बना लिया है, वहां स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन सहित जरूरी मूलभूत सुविधाओं के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करें।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने परियोजना की उच्च प्राथमिकता के साथ नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि परियोजना पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश में लगभग 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और 44 लाख से अधिक लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परियोजना के तहत 103 मेगावाट जल विद्युत तथा 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन भी प्रस्तावित है। बुंदेलखंड एवं मध्य भारत के पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, विदिशा, रायसेन, शिवपुरी और दतिया जिलों के 1,382 गांवों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



