मशहूर इजरायली सीरीज ‘तेहरान’ की निर्माता डाना ईडन का हुआ निधन, एथेंस के होटल में मिलीं मृत

0
84
मशहूर इजरायली सीरीज 'तेहरान' की निर्माता डाना ईडन का हुआ निधन, एथेंस के होटल में मिलीं मृत
Image Source : ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इजरायली टेलीविजन की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक क्रिएटर डाना ईडन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मशहूर ड्रामा सीरीज ‘तेहरान’ की निर्माता और क्रिएटर डाना ईडन रविवार को एथेंस में मृत पाई गईं। दरअसल, ‘तेहरान’ की क्रिएटर और मशहूर निर्माता डाना ईडन ग्रीस में अपनी चर्चित सीरीज ‘तेहरान’ के चौथे सीजन की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान 52 वर्षीय ईडन एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं। इसे मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि उनकी मौत को आत्महत्या मानकर जांच की जा रही है। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इजराइल के पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘कान’ ने डाना ईडन के निधन की पुष्टि की। इजरायल के सार्वजनिक प्रसारक, कान ने एक बयान में कहा, “इजरायली पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन में कई प्रस्तुतियों, श्रृंखलाओं और कार्यक्रमों में हमारे मित्र और सहयोगी के निधन पर हम शोक व्यक्त करते हैं।” ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, डाना ईडन जब लंबे समय तक कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रही थीं, तो उनके भाई उन्हें तलाशते हुए एथेंस स्थित होटल पहुंचे, जहां उन्होंने डाना को कमरे में मृत पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। डाना ईडन जासूसी थ्रिलर श्रृंखला ‘तेहरान’ के चौथे सीजन की सूटिंग के लिए ग्रीस गई थीं। इस सीरीज का प्रीमियर 2020 में हुआ था और इसे 2021 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा श्रृंखला के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार मिला था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here