मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओमान के मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में एमटी मैरिवेक्स जहाज पर लगी आग के बाद 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूतावास ने ओमान की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार भी जताया है। इससे पहले, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के प्रवक्ता ओपेश कुमार शर्मा ने बताया था कि दोपहर करीब 1:30 बजे जहाज पर आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। आगे यह जांच की जा रही है कि क्या जहाज पर किसी हमले के कारण यह हादसा हुआ।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



