महाराष्ट्र: कांग्रेस के पूर्व नेता नितिन कोडवटे और उनकी पत्नी चंदा कोडवटे बीजेपी में शामिल

0
151

महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व नेता नितिन कोडवते और उनकी पत्नी चंदा कोडवते महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। मीडिया की माने तो, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कांग्रेस नेता डॉ। नितीन कोडवते और उनकी पत्नी चंदा कोडवते ने आज पार्टी छोड़ दी थी। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में नितीन कोडवते जाना माना नाम हैं। उन्होंने 2019 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। BJP दफ्तर में महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों का बीजेपी पार्टी में स्वागत किया है।

जानकारी के मुताबिक, नितिन और चंदा के पार्टी में शामिल होने के बाद बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि दोनों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नितिन पेशे से डॉक्टर हैं और जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र में एक बड़ा अस्पताल चलाते हैं, जिसके चलते उनकी क्षेत्र में पकड़ काफी अच्छी है। उनका पार्टी में आना काफी लाभकारी होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here