महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों की हवाई यात्राओं में 50% की कटौती के दिए आदेश

0
93
महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों की हवाई यात्राओं में 50% की कटौती के दिए आदेश

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों की हवाई यात्राओं में 50 प्रतिशत की कटौती का आदेश दिया है और मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों की विदेश यात्राएं रद्द कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने की अपील के बाद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को मुंबई में दो उच्च स्तरीय बैठकें कीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में मंत्रिमंडल सदस्यों की हवाई यात्राओं में तत्काल 50 प्रतिशत की कटौती शामिल है। यह निर्देश दिया गया है कि राज्य से बाहर की यात्राओं के दौरान, स्थानीय पुलिस आयुक्त या पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या निर्धारित सीमा से अधिक न हो।  मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों को अपनी विदेश यात्राएं रद्द करने और विेशेष परिस्थितियों में ही सरकारी विमानों का उपयोग करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा नियमित हवाई सेवाओं का उपयोग करने को कहा गया है। उन्हें सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। आधिकारिक बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here