मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में भीषण आग लग गई। यह आग वेस्टर्न नेवल कमांड के अंदर एक बिल्डिंग में लगी थी और नेवल फायर ने उस पर काबू पा लिया। नेवी की ओर से ये जानकारी दी गई। घटना की वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें आग की लपटें उठती दिख रही थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग नेवल डॉकयार्ड के अंदर सर्वे यार्ड बिल्डिंग में गुरुवार रात करीब 10.15 बजे लगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीफ फायर ऑफिसर, रवींद्र अंबुलगेकर ने कहा कि उन्होंने बड़ी संख्या में फायर टेंडर और टैंकर मोके पर भेजे। नेवी ने शुरू में मदद करने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में मुंबई फायर ब्रिगेड को मदद करने की इजाजत दे दी। उन्होंने शुरू में नेवल फायर ब्रिगेड के साथ आग बुझाने की कोशिश की। नौसेना के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “मुंबई में नेवल डॉकयार्ड के एक वेस्ट स्टॉकयार्ड में 12 फरवरी 2026 की देर शाम आग लग गई। नेवल फायर टेंडर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



