मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई के ताज महल पैलेस में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से भेंट की तथा बंदरगाह आधारित विकास, तटीय प्रबंधन एवं महाराष्ट्र-सेशेल्स के मध्य बढ़े हुए सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सेशेल्स को 50वें स्वतंत्रता वर्षगांठ एवं भारत-सेशेल्स के 50 वर्षीय राजनयिक संबंधों की बधाई दी।
आप को बता दे, बैठक में सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉर, वित्त मंत्री पियर लेपोर्ट, परिवहन मंत्री वेरॉनिक लेपोर्ट एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री अमांडा बर्नस्टीन सहित महाराष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Image source: PTI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



